Life लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं
Life लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं

बुधवार, 6 अप्रैल 2022

ये राही मन...My traveler heart



ये राही मन   फिर से  मेरा ,

उन  गलियों में   जाना  चाहे ।
जिन गलियों  में   चलना    सीखा , 

उन में   फिर  खो  जाना चाहे ।
ये पग मेरे फिर से ढूंढे  ,

उन राहो  के पत्थर  को  ,
जिन  पर  ठोकर खाकर सम्भला।

 सीखा  ऊँचा करना  सर  को ।।
इन नैनो को उन मीतों   से ,

 फिर मिलने की अभिलाषा,
जिन मीतों से इन्हे मिलाकर ।

सीखी दिल ने प्रेम की भाषा ।।
तोड़ बिखेरे जिन लम्हों ने ,

मन के कोमल जज्बातों को ,
मैं फिर से अब उन्हें पुकारू,

 उन दिवसों उन रातों को ।
ये कर मेरे फिर से मचलें ,

छूने को उन फूलों को ।
आहत करने में जिन फूलों ने ,

पीछे छोड़ा शूलों को ।।
उपकार ह्रदय पर उनका भी है ,

छद्म रूप धर जिन  मित्रों से ,
मनोभाव छल छलनी मेरा ,
हृदय हुआ जिन कतरों से...



"काव्याँश"


  My traveler heart once again,

Would like to go to those streets.

The streets I learned to walk

Want to be lost in them once again.

my steps once  again, searching

to those path stones,

I stumbled upon and

 Learned to raise my head high.

 these eyes desire to see those beloved,

 longing to meet them once again,

Heart learned the language of love from them.

The moments that broke,

soft feelings of heart,

I will call them again now,

 To those days and nights,

Made  me cry again and again..

these palms wish to touch those flowers.

The flowers that hurt, more than thorns.

Leaving the prongs behind.

their  gratitude is also on the heart,

friends who disguised themselves, became apart.









सोमवार, 4 अप्रैल 2022

चांद की राह...the path of the moon


 व्योम की गोद में चांद की राह है ।

क्षितिज के पार तक पहुंचना चाह है।।

युग युगों से यूं ही अथक चलता रहा।

मिलन की आस में हृदय जलता रहा ।।

ऋण लिए सूर्य से रौशनी के लिए ।

जाने कितने पथिक पथ प्रकाशित किए ।।

तू है अपयश का बिंब या  प्रतीक प्रेम का ।

तू प्रकाश  चाहता या अंधकार  रैन  का ।।

है बड़ा ही कठिन समझना  चांद को ।

रूप के इस मीत को तुम नया नाम दो।।.


"काव्यांश,"


In the lap of sky, lies the path of the moon.

Want to reach beyond the horizon.

It has been going on tirelessly since ages.

The heart kept burning in the hope of meeting soon.

Took a debt for the light from the sun.

 how many paths have been enlighten.

 Are you the symbol of blame or the symbol of love.

Do you want light or  you love darkness.

It is very difficult to understand the moon.

You give a new name to the beauty of this form.















गुरुवार, 31 मार्च 2022

मैं दीप जलाया करता हूं, I light a lamp


 मैं दीप जलाया करता हूं
 मैं पुष्प चढ़ाया करता हूं। 
अंतर्मन के भावों का 
संगीत सुनाया करता हूं ।।
 जीवन है सरिता का मृदु जल , 
हर पल बहता रहता है। 
लहरों के आवेगों से 
आलिंगन करता रहता है ।।
जीवन सरिता के जल से 
मैं प्यास बुझाया करता हूं ।
मैं दीप जलाया करता हूं 
मैं पुष्प चढ़ाया करता हूं।।
मेरे असफल प्रयासों की 
बलिवेदी का तट ये जीवन
मेरे अगणित उत्साहों के
पतझड़ का घट ये पूरा उपवन।
इस पतझड़ से तिनके लेकर
मैं महल बनाया करता हूं।
मैं दीप जलाया करता हूं।
मैं पुष्प चढ़ाया करता हूं ।



"काव्यांश"


I light a lamp, I offer flowers.

I play the music of inner feelings.

Life is the sweet water of river, it flows every moment.

Keeps embracing by the impulses of the waves.

I quench my thirst with the water of the stream of life.

I light a lamp, I offer flowers.

kavita...कविता

हार जीत परिणाम समर का नही वीरता का पैमाना निश्छल जिसने युद्ध लड़ा नियति ने सत्यवीर उसे माना मेरी पलकों और नींदों का  रहा हमेशा ब...