चाह लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं
चाह लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं

बुधवार, 6 जुलाई 2022

यूं ही उलझा रहे ये मन ...May this mind just keep getting confused..


यूं ही उलझा रहे ये मन , यही जीवन की सुलझन है।
जवानी स्वप्न बचपन का ,बचपन का जवानी है।
हंसती हैं जो आखें, बाहर मुस्कुराती हैं।
कभी जो झांक कर देखो, उनके अंदर भी पानी है।
मचलते ख्वाब रातों में, जो पलकों में पलते हैं
सुबह जब नींद खुलती है, अलग उनकी कहानी है।
भले चुपचाप बहती है नदी खामोश दिखती है।
अगर गहरे उतर जाओ, उसके भीतर रवानी है।
यूं ही उलझा रहे ये मन, यही जीवन की 
सुलझन है।
जवानी स्वप्न बचपन का, बचपन का जवानी है।

"काव्याँश"



May this mind  just keep getting confused, 
this is the solution of life.
 Youth is the dream of childhood,  childhood is the dream for youth.
 The eyes that laugh, smile outside; if you ever look, there is water inside.
 The dreaming nights that grow in the eyelids,
When wake up in the morning, their  story is different. 
Even though it flows silently, the river looks silent. If you go deep, there is a strong flow within it. 
May this mind  just keep getting confused, 
this is the solution of life.
 Youth is the dream of childhood,  childhood is the dream for youth.





सोमवार, 27 जून 2022

पलकों पर सजे सपना .....a dream adorned on the eyelids.

 तुझे ऐ जिंदगी हमने, खुली बाहों से अपनाया।

तेरे हर सितम को भी, सर आंखों पे बिठलाया।।

 जहां रोने का जी  करता ,वहां भी मुस्कुराए हम।

 अंधेरों ने जिसे छोड़ा, बने उसके भी साए हम ।।

हमने राह भूली हैं, मंजिलों से नही शिकवा ।

हर मील के पत्थर का, झुक कर ही किया सजदा।।

गुज़ारिश है यही तुझसे ,रहे अंदाज ये अपना।

 हकीकत जो हो जैसी हो ,पलकों पर सजे सपना।।

"


काव्याँश"

We adopted you, O life, with open arms.


Your every injustice  too, we respected and  honoured.


  Wherever we have to cry, we smile there too.


  We became the shadow of the one whom the darkness left.


We have forgotten the path, did not complain the destinations.


Every milestone was bowed down and prostrated.


This is the request to you, 


  Whatever the reality is, a dream adorned on the eyelids.









बुधवार, 22 जून 2022

चांद... the moon

 हँसने को यहां खुशियां समझते हैं ज़माने में ..

जिसे आंसू नहीं हासिल उसे क्या मुस्कुराने में


..

 कभी एक रात भर तू देख इस चंदा की फितरत को..

 चलता है अंधेरे में चमक देता है कुदरत को..

"काव्याँश"


Laughing is considered to be happiness here in the time..


What's in smiling to the one who doesn't get tears?


  Sometimes, you see the nature of this moon for an entire night..


  It walks in the dark, gives glow to the nature, and makes it bright.







रविवार, 1 मई 2022

हज़ारों फूल बिना मौसम के ही खिलने लगे..thousands of flowers started blooming

हज़ारों फूल बिना मौसम के ही खिलने लगे,

किसीने ख्वाब में आवाज़ दी  हम नींद में चलने लगे...  
सूनी सी डगर जिसमे न कोई साथ न   साया, 
एक बिजली सी चमकी दीप फिर जलने लगे..   
जिनको दूर रखा था तूफानों के दर से,  
वही मांझी बने  कश्ती के और साथ चलने लगे.. 
दिल ने  फिर से धड़कनो का हाथ थामा, 
हज़ारों स्वप्न फिर से   आँख  में पलने लगे।  

"काव्याँश "

Thousands of flowers started blooming without any season,

Someone gave a voice in the dream, we started walking in sleep with no reason...

A deserted road in which no one is with you,

A light shining lamp started burning again..

Those who were kept away from the reach of storms,

The same became the boatmen and started walking along with...

Heart again held the hand of heart beats,

Thousands of dreams started blooming again in the eyes.
 

बुधवार, 6 अप्रैल 2022

ये राही मन...My traveler heart



ये राही मन   फिर से  मेरा ,

उन  गलियों में   जाना  चाहे ।
जिन गलियों  में   चलना    सीखा , 

उन में   फिर  खो  जाना चाहे ।
ये पग मेरे फिर से ढूंढे  ,

उन राहो  के पत्थर  को  ,
जिन  पर  ठोकर खाकर सम्भला।

 सीखा  ऊँचा करना  सर  को ।।
इन नैनो को उन मीतों   से ,

 फिर मिलने की अभिलाषा,
जिन मीतों से इन्हे मिलाकर ।

सीखी दिल ने प्रेम की भाषा ।।
तोड़ बिखेरे जिन लम्हों ने ,

मन के कोमल जज्बातों को ,
मैं फिर से अब उन्हें पुकारू,

 उन दिवसों उन रातों को ।
ये कर मेरे फिर से मचलें ,

छूने को उन फूलों को ।
आहत करने में जिन फूलों ने ,

पीछे छोड़ा शूलों को ।।
उपकार ह्रदय पर उनका भी है ,

छद्म रूप धर जिन  मित्रों से ,
मनोभाव छल छलनी मेरा ,
हृदय हुआ जिन कतरों से...



"काव्याँश"


  My traveler heart once again,

Would like to go to those streets.

The streets I learned to walk

Want to be lost in them once again.

my steps once  again, searching

to those path stones,

I stumbled upon and

 Learned to raise my head high.

 these eyes desire to see those beloved,

 longing to meet them once again,

Heart learned the language of love from them.

The moments that broke,

soft feelings of heart,

I will call them again now,

 To those days and nights,

Made  me cry again and again..

these palms wish to touch those flowers.

The flowers that hurt, more than thorns.

Leaving the prongs behind.

their  gratitude is also on the heart,

friends who disguised themselves, became apart.









kavita...कविता

हार जीत परिणाम समर का नही वीरता का पैमाना निश्छल जिसने युद्ध लड़ा नियति ने सत्यवीर उसे माना मेरी पलकों और नींदों का  रहा हमेशा ब...