poetry लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं
poetry लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं

शनिवार, 25 जून 2022

मन के अथाह सागर की....Of the bottomless ocean of the heart


मन के अथाह सागर की,
गहराई कब नापेंगे।
मोती कितनी दूर अभी है,
डूबेंगे तब जानेंगे।
कई कश्तियां देखीं खोयीं,
तट पर रहते रहते हमने।
कांटों के भी दर्द सहे हैं,
यूं ही हंसते हंसते हमने।
अब सम्मुख है सावन भी ,
तो तूफानों ने आना फिर है।
पर लाख करे पतझड़ कोशिश ,
तो भी फूलों ने मुस्काना फिर है।

"काव्याँश"

Of the bottomless ocean of the heart,
When will you measure the depth?

How far is the pearl now,
You will know when you drown.

Saw many boats lost,
 staying on the beach.

Even the pain of thorns has been endured,
We just laughed.

Now the rain is in front too,
So the storms have to come again.

But making a million efforts by the fall,
Even so, the flowers have to smile again.

शुक्रवार, 24 जून 2022

मुस्कुराता हूं जहां मैं....where I smile

मुस्कुराता हूं जहां मैं.
गीत गाता हूं जहां मैं..
उस जहां में मुस्कुराना.
गीत गाना व्यर्थ है..
हां,अगर जो अश्रु निकलें.
तोड़कर पलकों के बंधन..
हैं कई बाजार सजते.
बेचते नैनों के सावन ..

"काव्याँश"

where I smile ,
where I sing a song ,
in that world, smiling and
Singing a song is pointless..
Yes, if those tears come out.
by breaking the bond of the eyelids..
There are many markets adorning..
Selling eye's water..

बुधवार, 22 जून 2022

आशाओं की मुस्कान....Smiles of hopes

आशाओं की मुस्कानों को ।
अधरों पर तुम बुनते रहना।।
नैनो के अपने सागर में ।
खुशी के मोती चुनते रहना।।
बहुत मिलेंगे इस जीवन में।
भावों को छलनी करने वाले।।
सुख में कदम मिलाने वाले।
 दुख में हाथ छुड़ाने वाले।।
रहना अडिग अविचल अटल ।
तुम मन की लेकर निष्छलता को।।
सींचे रखना एक कौने में ।
तरुणायी की चंचलता को।।
सभी पथिक हैं जीवन पथ के ।
सबके अपने ठौर ठिकाने।।
शाम कहीं कोई डेरा डाले ।
कहां चले फिर सुबह ना जाने।।


"काव्यांश"

Smiles of hopes,
You keep knitting on the lips.

In the ocean of your eyes,
Keep choosing pearls of happiness.

You will meet many in this life.
Emotions sieve.

Those who step into happiness.
 Redeemer hands in sorrow.

Remain unshakable, unshakable.
You take carelessness of the mind.

Keep irrigating  in one place,
to the fickleness of the young child.

All are wanderers of the path of life.
everyone has Everyone's place.

Somebody camp in the evening.
Where do they go then in the morning ,..

मैं भी स्वप्न कोई देखूं ... I can also dream something

 
मैं भी स्वप्न कोई देखूं ,
मुझे बस नींद तो आए..
उसे सांसों में महकाऊं,
मुझे बस सांस तो आए..
पथरीली डगर में हूं,
अनजाने सफर में हूं..
उजाले रूठ बैठे हैं ,
अंधेरों की नजर में हूं..
जगमग है ये काली रात,
 जिसकी जगमगाहट से..
जिसे जी भर निहारू मैं,
 कभी वो चांद तो आए..
ये कहता है मन मेरा,
ये सपनो का चमन मेरा..
संग अपने बिताऊँ मैं,
जिसे अपनी सुनाऊं मैं..
जिसे मैं साथ में पाऊं,
 कभी वो शाम तो आए..

"काव्यांश "


I can also dream something,
I just got sleep..
smell that in my breath,
I just got breath..
I'm in a rocky road
I am in an unknown journey..
The light is in anger, going away,
I am in the eyes of the dark..
This dark night is shining,
with whose sparkle..
whom I look at all my life, 
Sometimes, that moon comes..
It says my mind
This is my dream..
I will spend with myself,
to whom I will tell myself..
with whom I can find,
 Sometimes that evening may came to me..

रविवार, 1 मई 2022

जीवन का आधार असीमित....Extension of life is unlimited

                               विस्तृत गगन की  ऊँचाई में, 
अतल सिंधु की गहराई में 
हमने देखा खिलता जीवन,
जीवन की तरुणाई में 
                                नदिया के तट हमें समेटा ,
जीवन ने अपनी बाहों में 
                            कड़ी धूप में जीवन पसरा,
पेड़ की  ठंडी छावों में 
प्रेम सन्निहित मद नैनो में, 
बाल सुलभ मन के  सपनों में 
                             जीवन का आभास हुआ है,
सभी परायों और अपनों में 
जीवन का विस्तार असीमित ,
जीवन का आधार असीमित 
अद्भुत ऐसा मीत ये जीवन ,
जिसका तो है  प्यार असीमित 

"काव्यांश"



 In the height of the vast sky,

In the depths of endless ocean.

We saw blooming life,

In the youth of life.

In  the banks of the river, 

life covered us, in her arms.

 Life spread in the scorching sun
,
In the cool shade of trees.

In love embodied Intoxicating eyes,

In the dreams of a child accessible mind.

life felt, In all strangers and loved ones.

Extension of life is  unlimited,

The life is unlimited.

Wonderful such a sweet life,

Whose love is unlimited.

बुधवार, 6 अप्रैल 2022

ये राही मन...My traveler heart



ये राही मन   फिर से  मेरा ,

उन  गलियों में   जाना  चाहे ।
जिन गलियों  में   चलना    सीखा , 

उन में   फिर  खो  जाना चाहे ।
ये पग मेरे फिर से ढूंढे  ,

उन राहो  के पत्थर  को  ,
जिन  पर  ठोकर खाकर सम्भला।

 सीखा  ऊँचा करना  सर  को ।।
इन नैनो को उन मीतों   से ,

 फिर मिलने की अभिलाषा,
जिन मीतों से इन्हे मिलाकर ।

सीखी दिल ने प्रेम की भाषा ।।
तोड़ बिखेरे जिन लम्हों ने ,

मन के कोमल जज्बातों को ,
मैं फिर से अब उन्हें पुकारू,

 उन दिवसों उन रातों को ।
ये कर मेरे फिर से मचलें ,

छूने को उन फूलों को ।
आहत करने में जिन फूलों ने ,

पीछे छोड़ा शूलों को ।।
उपकार ह्रदय पर उनका भी है ,

छद्म रूप धर जिन  मित्रों से ,
मनोभाव छल छलनी मेरा ,
हृदय हुआ जिन कतरों से...



"काव्याँश"


  My traveler heart once again,

Would like to go to those streets.

The streets I learned to walk

Want to be lost in them once again.

my steps once  again, searching

to those path stones,

I stumbled upon and

 Learned to raise my head high.

 these eyes desire to see those beloved,

 longing to meet them once again,

Heart learned the language of love from them.

The moments that broke,

soft feelings of heart,

I will call them again now,

 To those days and nights,

Made  me cry again and again..

these palms wish to touch those flowers.

The flowers that hurt, more than thorns.

Leaving the prongs behind.

their  gratitude is also on the heart,

friends who disguised themselves, became apart.









सोमवार, 4 अप्रैल 2022

चांद की राह...the path of the moon


 व्योम की गोद में चांद की राह है ।

क्षितिज के पार तक पहुंचना चाह है।।

युग युगों से यूं ही अथक चलता रहा।

मिलन की आस में हृदय जलता रहा ।।

ऋण लिए सूर्य से रौशनी के लिए ।

जाने कितने पथिक पथ प्रकाशित किए ।।

तू है अपयश का बिंब या  प्रतीक प्रेम का ।

तू प्रकाश  चाहता या अंधकार  रैन  का ।।

है बड़ा ही कठिन समझना  चांद को ।

रूप के इस मीत को तुम नया नाम दो।।.


"काव्यांश,"


In the lap of sky, lies the path of the moon.

Want to reach beyond the horizon.

It has been going on tirelessly since ages.

The heart kept burning in the hope of meeting soon.

Took a debt for the light from the sun.

 how many paths have been enlighten.

 Are you the symbol of blame or the symbol of love.

Do you want light or  you love darkness.

It is very difficult to understand the moon.

You give a new name to the beauty of this form.















रविवार, 3 अप्रैल 2022

अगर कविता न लिख पाया. ..If I can not write poem.


 बिखर जाऊंगा शब्दों में ,अगर कविता न लिख पाया ।

मुझे आंसू भी कोसेंगे ,उन्हें सरिता न लिख पाया ।।

हर टूटे हुए मन की चुभन को जानता हूं मैं।

कलम तू जानती सब है किसे क्या मानता हूं मैं...

"काव्याँश"


I will be scattered in words, if I can not write poem.

I would even cursed by tears, if I could not write them as rivers.

I know the prick of every broken heart.

my pen ,you know everything what I believe...










जीवन ये महकाना....fragrance my life .



दिन में धूप बन जाना रात सपनो मे आ जाना /

अंतर्मन के अम्बर में घटा बन के छा जाना //

पराये बन के रूठें जो अगर मेरे जो अपने हैं /

छुड़ा कर हाथ ग़ैरों का तुम अपनों में आ जाना //

तुम पत्थर बनो चाहे या फिर फूल बन जाना /

मुझको ठोकरें देना या जीवन ये महकाना //


 Do become sunny during the day, 

Do come to dreams at night.

Do become  a cloud in the sky of conscience.

Be angry as a stranger who is my own,

Redeem your hands and come to your loved ones ,

Whether you become a stone or become a flower,

stumble me or fragrance my  life .


 

शनिवार, 2 अप्रैल 2022

कोई भी तो नहीं है साथ...There is no one accompanied


कोई भी तो नहीं है साथ इन सूनी सी राहों में,

जो आँखों ने देखा था शायद ख्वाब देखा था..
 
किसीका भी नहीं दीदार इन प्यासी निगाहों में ,

भ्रम का जाल था वो बस जो एक रात देखा था। 

जिन रिश्तों को पलकों पर बिठाया फूल के जैसे ,

बुलबुले थे वे पानी के जिनमे संसार देखा था। 


There is no one accompanied in these deserted roads,

The eyes that had seen had probably dreamed..

No one is seen in these thirsty eyes,

The web of confusion was just what  had seen one night.

The relationships that were placed on the eyelids like a flower,

They were bubbles of the water in which the world was seen.





गुरुवार, 31 मार्च 2022

मैं दीप जलाया करता हूं, I light a lamp


 मैं दीप जलाया करता हूं
 मैं पुष्प चढ़ाया करता हूं। 
अंतर्मन के भावों का 
संगीत सुनाया करता हूं ।।
 जीवन है सरिता का मृदु जल , 
हर पल बहता रहता है। 
लहरों के आवेगों से 
आलिंगन करता रहता है ।।
जीवन सरिता के जल से 
मैं प्यास बुझाया करता हूं ।
मैं दीप जलाया करता हूं 
मैं पुष्प चढ़ाया करता हूं।।
मेरे असफल प्रयासों की 
बलिवेदी का तट ये जीवन
मेरे अगणित उत्साहों के
पतझड़ का घट ये पूरा उपवन।
इस पतझड़ से तिनके लेकर
मैं महल बनाया करता हूं।
मैं दीप जलाया करता हूं।
मैं पुष्प चढ़ाया करता हूं ।



"काव्यांश"


I light a lamp, I offer flowers.

I play the music of inner feelings.

Life is the sweet water of river, it flows every moment.

Keeps embracing by the impulses of the waves.

I quench my thirst with the water of the stream of life.

I light a lamp, I offer flowers.

रविवार, 27 मार्च 2022

रातें , NIGHTS


 चले जो साथ तेरे गर , कोई साया अंधेरे में..

उसे पलकों पे रख लेना, किसी रौशन सवेरे में.

नही संगदिल हमेशा ही, होती स्याह रातें ये..

अक्सर बांटती हैं दर्द ,उनकी आह रातें ये..

कैलास "काव्यांश


Walk with it, if there is any shadow in the dark..

Keep it on the eyelids, in a bright morning.

 these are dark nights but not always heartless..

Often they share the pain, their sighs, these nights....

अंतर्मन , INNER


अंतर्मन के भावों ने यूं शब्दों का आकार लिया क्यूं।

तोड़ हृदय के तटबंधों को, बह जाना स्वीकार किया क्यूं।।

जब तक थे अनकहे ये मन में सम्मानित थे अभिमानित थे।

अपनी ही मर्यादा लांघी, और अपना ही व्यापार किया क्यूं।। 

कैलास "काव्यांश"


Why did the feelings of the inner take the shape of words in this way?

Broke the embankments of the heart, accepted it to be washed away.

As long as they were untold, they were honored in the mind.

why did they cross their own limits and did their own business.



kavita...कविता

हार जीत परिणाम समर का नही वीरता का पैमाना निश्छल जिसने युद्ध लड़ा नियति ने सत्यवीर उसे माना मेरी पलकों और नींदों का  रहा हमेशा ब...