काव्य सदैव से ही मानव के अंतर्मन से उमड़ने वाले भावों, संवेदनाओं और व्यथा को प्रकट करने , समझने का एक अनुपम माध्यम रहा है।काव्य की व्यापकता हर्ष में, विषाद में, प्रेम में, मिलन और बिछोह में, मित्रता और शत्रुता में, विस्तृत है। सभी प्रकार के मनभावों में काव्य प्रस्फुटित होकर हृदय को आलोकित कर देता है। इन उदगारों का हाथ थामकर जो कुछ भी कलम, कागज से मिलकर सृजित करती है उसे साझा करने का एक प्रयास है: अंतर्मन की कविता काव्य संग्रह।। "काव्याँश"
शनिवार, 20 अगस्त 2022
hindi kavita ...सरोवर में तेरी आँखों के
सरोवर में तेरी आँखों के,
In the lake of Your eyes,
बुधवार, 6 जुलाई 2022
यूं ही उलझा रहे ये मन ...May this mind just keep getting confused..
यूं ही उलझा रहे ये मन , यही जीवन की सुलझन है।
जवानी स्वप्न बचपन का ,बचपन का जवानी है।
हंसती हैं जो आखें, बाहर मुस्कुराती हैं।
कभी जो झांक कर देखो, उनके अंदर भी पानी है।
मचलते ख्वाब रातों में, जो पलकों में पलते हैं
सुबह जब नींद खुलती है, अलग उनकी कहानी है।
भले चुपचाप बहती है नदी खामोश दिखती है।
अगर गहरे उतर जाओ, उसके भीतर रवानी है।
यूं ही उलझा रहे ये मन, यही जीवन की
सुलझन है।
जवानी स्वप्न बचपन का, बचपन का जवानी है।
May this mind just keep getting confused,
this is the solution of life.
Youth is the dream of childhood, childhood is the dream for youth.
The eyes that laugh, smile outside; if you ever look, there is water inside.
The dreaming nights that grow in the eyelids,
When wake up in the morning, their story is different.
Even though it flows silently, the river looks silent. If you go deep, there is a strong flow within it.
May this mind just keep getting confused,
this is the solution of life.
Youth is the dream of childhood, childhood is the dream for youth.
जो भी अब तक मिला सफर में ....Whoever accompanied so far.
जो भी अब तक मिला सफर में,
आँखों में बरसात लिये ।
उसपर अपनी हंसी लुटाकर ,
कितने ही सौगात दिए ।
सीख न पाया अब तक लेकिन,
अपना भाव छुपाना।
इसीलिए उपहास उड़ाता,
रहता आज जमाना ।
पर मैं अपनी मस्ती लेकर,
जग को ये दिखलाता हूँ ।
भिक्षा में भी खुशी मिले तो,
उसको भी अपनाता हूँ।
"काव्याँश "
Whoever accompanied so far in the journey
having rain in their eyes,
I sacrificed the laugh on them
gifted more feelings of skies
but haven't learned yet
how to hide own pain
that's why the world ridicules
today..
But I take my fun
showing this to the world
If I find happiness even in alms,
follow that too..
बारिश की बूंदो के जैसी ....Like rain drops
बारिश की बूंदो के जैसी
किसी भी सावन आना तुम
फूलों सी मुस्कान बिखेरे
मन उपवन छा जाना तुम
मेरा तो प्रारब्ध यही है
पाकर मैं खो, देता सब कुछ
जीवन की भूल भुलैया में ,
फिर किसी डगर मिल जाना तुम.
"काव्याँश "
Like rain drops
Any season come to me,
scatter smiles, like flowers.
and cover the garden of heart..
That's my destiny,
I find everything,
I loose everything.
but In the meander of life,
you appear and meet on any maze path .
मंगलवार, 5 जुलाई 2022
रात सुलाता, सुबह जगाता....You make us sleep at night
रात सुलाता, सुबह जगाता।
तू ही जग में रास रचाता।
माटी के सारे खेल खिलौने,
माटी से जोड़ा सबका नाता।
इतनी ही तेरी दुनिया तो,
दीप नयन के दिए क्यों सबको।
रंग बिरंगे पुष्प खिलाये ,
हर उपवन हर डाली पर।
पतझड़ ने जब आना ही है,
दिन यौवन के दिए क्यों इसको?
महल बने, या कुटिया सब मे,
दुःख की सुख से अमिट है यारी ।
ऐसा तेरा प्यार अश्रु से ,
मौसम सावन के दिए क्यों मुझको ?
"काव्याँश
You make us sleep at night,
you make us awake in the morning.
You are the one who creates joy in the world.
All the game- toys are of soil,
The relationship of all connected with soil.
if that's your world,
why did you give eye-lamp to everyone?
you feed colorful flowers,
on every garden on each branch
When the fall has to come,
Why did you give it the day of youth?
A palace, or a hut, all in all,
The friendship of joy and sorrow is indelible.
So your love is with tears,
Why did you give the rain to me?
सोमवार, 27 जून 2022
आसमां सौगात में....gift me the heaven.
तकदीर ने तो चाहा था, दे आसमां सौगात में।
कसूर मेरे दामन का था, जो छोटा पड़ गया....
"काव्याँश "
Destiny had desired it, to gift me the heaven.
The fault was of my arm, which fell short.
पलकों पर सजे सपना .....a dream adorned on the eyelids.
तुझे ऐ जिंदगी हमने, खुली बाहों से अपनाया।
तेरे हर सितम को भी, सर आंखों पे बिठलाया।।
जहां रोने का जी करता ,वहां भी मुस्कुराए हम।
अंधेरों ने जिसे छोड़ा, बने उसके भी साए हम ।।
हमने राह भूली हैं, मंजिलों से नही शिकवा ।
हर मील के पत्थर का, झुक कर ही किया सजदा।।
गुज़ारिश है यही तुझसे ,रहे अंदाज ये अपना।
हकीकत जो हो जैसी हो ,पलकों पर सजे सपना।।
"
काव्याँश"
We adopted you, O life, with open arms.
Your every injustice too, we respected and honoured.
Wherever we have to cry, we smile there too.
We became the shadow of the one whom the darkness left.
We have forgotten the path, did not complain the destinations.
Every milestone was bowed down and prostrated.
This is the request to you,
Whatever the reality is, a dream adorned on the eyelids.
शनिवार, 25 जून 2022
मन के अथाह सागर की....Of the bottomless ocean of the heart
शुक्रवार, 24 जून 2022
कौन सुनेगा कविताओं को...Who will listen to the poems?
मुस्कुराता हूं जहां मैं....where I smile
गुरुवार, 23 जून 2022
समझने और समझाने में..To understand and explain
मृगतृष्णा ..The mirage
बुधवार, 22 जून 2022
चांद... the moon
हँसने को यहां खुशियां समझते हैं ज़माने में ..
जिसे आंसू नहीं हासिल उसे क्या मुस्कुराने में
..
कभी एक रात भर तू देख इस चंदा की फितरत को..
चलता है अंधेरे में चमक देता है कुदरत को..
"काव्याँश"
Laughing is considered to be happiness here in the time..
What's in smiling to the one who doesn't get tears?
Sometimes, you see the nature of this moon for an entire night..
It walks in the dark, gives glow to the nature, and makes it bright.
आशाओं की मुस्कान....Smiles of hopes
मैं भी स्वप्न कोई देखूं ... I can also dream something
रविवार, 1 मई 2022
हज़ारों फूल बिना मौसम के ही खिलने लगे..thousands of flowers started blooming
हज़ारों फूल बिना मौसम के ही खिलने लगे,
जीवन का आधार असीमित....Extension of life is unlimited
In the height of the vast sky,
यादों की पोटली...A bundle of memories
यादों की पोटली टटोली।
बरबस ही स्मृति पटल पर,
बिखरी बचपन की हंसी ठिठोली।
मिट्टी के वे बने घरौंदे,
वो सावन में डालों के झूले।
कोई कैसे इन्हे बिसारे,
कोई कैसे इनको भूले।
आशा और निराशा से मन,
कोसों दूर रहा करता था।
बैर घृणा सब अर्थहीन थे ,
प्रेम का दरिया बहा करता था।
दामन में सारी खुशियाँ थी,
आँगन में सारी दुनियाँ थी।
शामों की पलकें बोझिल थीं,
सेज थी माँ के आँचल की।
रहे नहीं वे फुर्सत के लम्हे,
अब न आलम है बेफिक्री का।
जीवन की इस भाग दौड़ में ,
सवाल रहा है दो रोटी का।
छूट गए सब संगी साथी,
छूट गए सब उस दौर के यार।
साथ उन्हीके पीछे छूटे,
नरम धूप और सावन की फुहार।
ढूंढे से भी अब नहीं मिलते,
उन बीते लम्हों के जमाने।
वे गलियां भी कहीं खो गयीं,
खोये जहाँ बचपन के खजाने। ...
"काव्याँश"
Opened an old book,
A bundle of memories.
Absolutely on the memory board,
Scattered childhood laughter.
Those houses made of clay,
Those swings of branches in Monsoon.
How could someone disperse them?
How could anyone forget them?
Heart, with hope and despair,
used to stay far away.
Hatred, animosity was all meaningless,
The river of love used to flow.
There was all the happiness in arm embrace,
The whole world was in the courtyard.
Evening eyelids were heavy,
It was the bed of mother's lap.
now there are not those moments of leisure,
Now there is no point of carelessness.
In this rush of life,
The question has been of two time meals.
All the fellow friends left,
All the friends of that era were missed.
left behind them together,
Soft sunshine and those rainy days,
Can't find it even after searching.
In those bygone times.
Those streets also got lost somewhere,
Lost where the treasures of childhood. ,
रविवार, 24 अप्रैल 2022
रास्ते और मंजिल...paths and destinations
रविवार, 10 अप्रैल 2022
शामें..The evenings
न दिन की धूप की गर्मी , न रातों सी ठिठुरती हैं ।
अजब होती हैं शामें भी, पिघलतीं है न जमतीं हैं ।।
छुड़ाती हैं जब दामन ये दिन के उजालों से ।
उसी पल रात की स्याही भी आँखों में सजातीं हैं ।।
बुनती हैं अधूरे ख्वाब लिखतीं है ये पलकों पर ।
सुनहरी सुबह की उम्मीद ये मन में जगातीं हैं ।।
कोई खोया हुआ चेहरा, कोई जो साथ टूटा हो ।
अपना सा कोई साया या कोई हाथ छूटा हो ।।
सभी जज़्बात इनमे है मधुर अहसास देती है ।
इनमे खास है सब कुछ ये शामें खास होती हैं...
"काव्याँश "
Neither the heat of the sun of the day nor the chills of the night.
Even the evenings are strange, they do not melt or freeze.
When you get rid of it from the light of day.
At that very moment the ink of the night also adorns the eyes.
Weavs, writes unfulfilled dreams, it writes on the eyelids.
They awaken the hope of a golden morning.
A lost face, someone who is broken with.
Some shadow or any hand has been left behind.
All the emotion is there, it gives sweet feeling.
Everything is special in them, these evenings are special...
kavita...कविता
हार जीत परिणाम समर का नही वीरता का पैमाना निश्छल जिसने युद्ध लड़ा नियति ने सत्यवीर उसे माना मेरी पलकों और नींदों का रहा हमेशा ब...
-
हार जीत परिणाम समर का नही वीरता का पैमाना निश्छल जिसने युद्ध लड़ा नियति ने सत्यवीर उसे माना मेरी पलकों और नींदों का रहा हमेशा ब...
-
महल रेतों के बनते थे हमारी भी हथेली से कभी ऐसा हुनर भी था हाथों की लकीरों में... "काव्याँश" Palaces used to be made of sand, eve...
-
रात की बाहों में भटके, चांद अपनी नींद ढूंढे। याचक बनी प्यासी धरा, मेघों में शीतल बूंद ढूंढे। पुष्प ढूंढे एक भ्रमर जो, प्रेम का निश्छल पुजारी...













