Hindi लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं
Hindi लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं

शुक्रवार, 24 जून 2022

कौन सुनेगा कविताओं को...Who will listen to the poems?

ह्रदय संवेदनशून्य सभी हैं ।
इस पाषाण धरातल में।।
कौन सुनेगा कविताओं को ।
इस भीषण कोलाहल में।।
मुख रात्रि का खिल जाता है ।
शीतल चंद्र किरण चुंबन से।।
तुषार अश्रु भी धरती पोंछे।
 जो छलके विशाल गगन से।।
भंवरो ने अपनी गुंजन से ।
हर एक सुमन को महकाया।।
झरनो ने भी गीत से अपने।
 निर्जन वन को हर्षाया।।
पर कौन चुनेगा आंसू ऐसे ।
टूटे अरमानों के दिल में।।
व्यथित हृदय के उदगारों को।
कौन सुनेगा नभ जल थल में।।
कौन सुनेगा कविताओं को ।
इस भीषण कोलाहल में।।

"काव्याँश "
Hearts are all insensitive,
In this stone surface.

Who will listen to the poems?
In this fierce turmoil.

The face blooms of night,
With a soft moon ray kiss.

Even tearful tears wipe the earth.
 Which spilled from the vast sky.

bumblebees with their hum,
fragrances every single flower.

waterfalls  also sang their songs,
 and delighted the deserted forest.

But who will choose tears like this?
In the heart of broken dreams.

To the words of a troubled heart,
Who will listen in the land, air and water?

Who will listen to the poems?
In this fierce turmoil.

गुरुवार, 23 जून 2022

समझने और समझाने में..To understand and explain

समझने और समझाने में ,बीते दिन कई रातें।
न हम समझे ना कोई और समझ पाया सभी बातें।।
भवर में, पर कभी जब भी डोली नाव थमीं सांसे।
मांझी तैर कर निकला, लहरों ने रखीं आसे।।

"काव्याँश "


To understand and explain, passed many nights and days.
Neither we understood nor anyone else could understand everything.
 but in the midstream
 whenever the boat stopped, breath was held.
The boatman swam out, the waves kept alive.

मृगतृष्णा ..The mirage




जीवन की मृगतृष्णा ने,आभास दिया शीतल जल का।
प्यास सदा रही अधरों पर, भटका हर कौना मरुथल का।।
प्यासा मन प्यासा ये जीवन, एक एक बूंद पीने को तरसे।
कभी कोई हो सावन ऐसा, तन मन भीगे झूम के बरसे।।




"काव्याँश"

The mirage of life gave the impression of cold water.

Thirst was always on the lips, wandered every corner of the desert.

The thirsty mind is thirsty, this life is thirsty to drink every drop.

If there is ever a rainy season like this, heart and body will get  wet.

बुधवार, 22 जून 2022

मैं भी स्वप्न कोई देखूं ... I can also dream something

 
मैं भी स्वप्न कोई देखूं ,
मुझे बस नींद तो आए..
उसे सांसों में महकाऊं,
मुझे बस सांस तो आए..
पथरीली डगर में हूं,
अनजाने सफर में हूं..
उजाले रूठ बैठे हैं ,
अंधेरों की नजर में हूं..
जगमग है ये काली रात,
 जिसकी जगमगाहट से..
जिसे जी भर निहारू मैं,
 कभी वो चांद तो आए..
ये कहता है मन मेरा,
ये सपनो का चमन मेरा..
संग अपने बिताऊँ मैं,
जिसे अपनी सुनाऊं मैं..
जिसे मैं साथ में पाऊं,
 कभी वो शाम तो आए..

"काव्यांश "


I can also dream something,
I just got sleep..
smell that in my breath,
I just got breath..
I'm in a rocky road
I am in an unknown journey..
The light is in anger, going away,
I am in the eyes of the dark..
This dark night is shining,
with whose sparkle..
whom I look at all my life, 
Sometimes, that moon comes..
It says my mind
This is my dream..
I will spend with myself,
to whom I will tell myself..
with whom I can find,
 Sometimes that evening may came to me..

रविवार, 10 अप्रैल 2022

शामें..The evenings

न दिन की धूप की गर्मी , न रातों सी ठिठुरती हैं ।

अजब होती हैं शामें भी, पिघलतीं है न जमतीं हैं ।।

छुड़ाती हैं जब दामन ये दिन के उजालों से ।

उसी पल रात की स्याही भी आँखों  में सजातीं हैं ।।

बुनती हैं अधूरे ख्वाब लिखतीं है ये पलकों पर ।

सुनहरी सुबह की उम्मीद ये मन में जगातीं हैं ।।

कोई खोया हुआ चेहरा, कोई जो साथ टूटा हो ।

अपना सा कोई साया या कोई हाथ छूटा हो ।। 

सभी जज़्बात इनमे है मधुर अहसास देती है ।

इनमे खास है सब कुछ ये शामें खास होती हैं...

 

"काव्याँश "


Neither the heat of the sun of the day nor the chills of the night.

Even the evenings are strange, they do not melt or freeze.

When you get rid of it from the light of day.

At that very moment the ink of the night also adorns the eyes.

Weavs, writes unfulfilled dreams, it writes on the eyelids.

They awaken the hope of a golden morning.

A lost face, someone who is broken with.

Some shadow or any hand has been left behind.

All the emotion is there, it gives sweet feeling.

Everything is special in them, these evenings are special...

शनिवार, 2 अप्रैल 2022

कोई भी तो नहीं है साथ...There is no one accompanied


कोई भी तो नहीं है साथ इन सूनी सी राहों में,

जो आँखों ने देखा था शायद ख्वाब देखा था..
 
किसीका भी नहीं दीदार इन प्यासी निगाहों में ,

भ्रम का जाल था वो बस जो एक रात देखा था। 

जिन रिश्तों को पलकों पर बिठाया फूल के जैसे ,

बुलबुले थे वे पानी के जिनमे संसार देखा था। 


There is no one accompanied in these deserted roads,

The eyes that had seen had probably dreamed..

No one is seen in these thirsty eyes,

The web of confusion was just what  had seen one night.

The relationships that were placed on the eyelids like a flower,

They were bubbles of the water in which the world was seen.





गुरुवार, 31 मार्च 2022

मैं दीप जलाया करता हूं, I light a lamp


 मैं दीप जलाया करता हूं
 मैं पुष्प चढ़ाया करता हूं। 
अंतर्मन के भावों का 
संगीत सुनाया करता हूं ।।
 जीवन है सरिता का मृदु जल , 
हर पल बहता रहता है। 
लहरों के आवेगों से 
आलिंगन करता रहता है ।।
जीवन सरिता के जल से 
मैं प्यास बुझाया करता हूं ।
मैं दीप जलाया करता हूं 
मैं पुष्प चढ़ाया करता हूं।।
मेरे असफल प्रयासों की 
बलिवेदी का तट ये जीवन
मेरे अगणित उत्साहों के
पतझड़ का घट ये पूरा उपवन।
इस पतझड़ से तिनके लेकर
मैं महल बनाया करता हूं।
मैं दीप जलाया करता हूं।
मैं पुष्प चढ़ाया करता हूं ।



"काव्यांश"


I light a lamp, I offer flowers.

I play the music of inner feelings.

Life is the sweet water of river, it flows every moment.

Keeps embracing by the impulses of the waves.

I quench my thirst with the water of the stream of life.

I light a lamp, I offer flowers.

मंगलवार, 29 मार्च 2022

रास्ते और तनहाई, WAYS AND LONELINESS


 रास्ते भी चाहते है पल यहां तन्हाहियो के ...

वे भी आजिज आ चुके हैं धूप और परछाइयों से ..

जाने कितने पैरों ने अपने बोझ से इनको दबाया..

इनकी पीड़ा को जो समझे कोई मुसाफिर ऐसा न आया ।

❤ कैलाश सती "काव्याँश"


Ways are also wanted moments  for loneliness...

They too are fed up with the sun and shadows..

 how many feet pressed them with their burden..

No traveler, who understood their pain, came like this..








रविवार, 27 मार्च 2022

अंतर्मन , INNER


अंतर्मन के भावों ने यूं शब्दों का आकार लिया क्यूं।

तोड़ हृदय के तटबंधों को, बह जाना स्वीकार किया क्यूं।।

जब तक थे अनकहे ये मन में सम्मानित थे अभिमानित थे।

अपनी ही मर्यादा लांघी, और अपना ही व्यापार किया क्यूं।। 

कैलास "काव्यांश"


Why did the feelings of the inner take the shape of words in this way?

Broke the embankments of the heart, accepted it to be washed away.

As long as they were untold, they were honored in the mind.

why did they cross their own limits and did their own business.



kavita...कविता

हार जीत परिणाम समर का नही वीरता का पैमाना निश्छल जिसने युद्ध लड़ा नियति ने सत्यवीर उसे माना मेरी पलकों और नींदों का  रहा हमेशा ब...